टैक्स बार एसो. ने दिया 2 लाख का चेक
बल्लभगढ़, 10 अप्रैल (निस)
फरीदाबाद की जिला टैक्स बार एसोसिएशन के प्रधान संदीप सेठी के नेतृत्व में अन्य पदाधिकारियों ने अपने सभी सदस्यों के सहयोग से आज प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा से उनके कार्यालय में मुलाकात कर 2 लाख रुपये का चेक हरियाणा कोरोना रिलीफ फंड में दिया। इस अवसर पर मूलचंद शर्मा ने कहा कि कोरोना वायरस (कोविड-19) से निपटने के लिए सामाजिक संस्थाएं एवं दानदाता गरीब लोगों तक भोजन व सूखा राशन उपलब्ध कराने में लगे हैं। इस मौके पर जिला टैक्स बार एसोसिएशन के प्रधान संदीप सेठी, महासचिव संजय डिंडे, कोषाध्यक्ष सत्यवान नरवाल के अलावा वरिष्ठ अधिवक्ता एवं युवा ब्राह्मण संगठन के अध्यक्ष पंकज पाराशर भी विशेष रूप से मौजूद थे।
The post टैक्स बार एसो. ने दिया 2 लाख का चेक appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2ViYsnB
via Latest News in Hindi
0 Comments