बरसों से अटा पड़ा था गंदगी से नाला, अब मिली राहत
सोनीपत, 10 अप्रैल (हप्र)
कोरोना महामारी कुंडली के नागरिकों के लिए बड़ी राहत का कारण बन गई। चौंकिए मत, कोई चमत्कार नहीं हुआ है, बल्कि इस इलाके में बरसों से गंदे पानी की निकासी को लेकर चली आ रही समस्या का निदान हो गया है। वजह यह रही कि यहां डीसी दौरे पर आए थे और गंदे नाले की दुर्दशा देखकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों की जमकर क्लास ली। इसके बाद मौके पर ही नाले की सफाई कराई गई। कुंडली में पिछले लंबे समय से लोगों की परेशानी का सबब बने प्याऊ मनियारी-नरेला रोड पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। लॉकडाउन के दौरान सड़क पर भीड़भाड़ न होने से नगरपालिका को यह कार्य कराने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा। दरअससल, यहां डीसी अंशज सिंह और एसडीएम आशंतोष राजन दौरा करने पहुंचे थे। यहां गंदगी का आलम देखकर डीसी ने जमकर अधिकारियों की क्लास ली। इस पर मौके पर ही अधिकारियों को बुलाया गया और सफाई कराने के निर्देश दिए।
The post बरसों से अटा पड़ा था गंदगी से नाला, अब मिली राहत appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2VjLdTx
via Latest News in Hindi

0 Comments