मोहाली, 22 अप्रैल (निस)
जो व्यक्ति पंजाब राज्य के निवासी हैं और दूसरे राज्य से मोहाली जिले में आ रहे हैं, उनकी स्क्रीनिंग की जायेगी और यदि उनमें लक्षण नहीं पाए गए तो उन को 14 दिनों के लिए घर में क्वारंटाइन किया जायेगा और यदि लक्षण पाए जाते हैं तो सरकारी संस्थान में उनके टेस्ट किये जाएंगे और स्वास्थ्य विभाग के प्रोटोकोल की पालना की जायेगी। यह आदेश ज़िला मजिस्ट्रेट मोहाली ने दिए।
जिले में 1042 नमूनों में से 949 नेगेटिव
जिला मोहाली में अब तक कुल 1042 नमूने लिए गए जिनमें से 949 नेगेटिव पाए गए हैं जबकि पाॅजिटिव मामलों की संख्या 62 है और 34 नमूनों के नतीजों का इंतज़ार किया जा रहा है। ये जानकारी देते हुए डिप्टी कमिशनर गिरीश दयालन ने कहा कि ज़िला प्रशासन यह प्रयत्न कर रहा है कि संपर्कों का पता लगाने के बाद नमूने लेने की मुहिम में कोई कसर न छोड़ी जाये।

The post दूसरे राज्यों से आने वाले पंजाब के निवासियों की भी होगी स्क्रीनिंग appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2KwRmGN
via Latest News in Hindi

0 Comments