सभी पद मूल निवासियों के लिए आरक्षित
नयी दिल्ली, 4 अप्रैल (एजेंसी)
केंद्र ने 3 दिन पुराने अपने आदेश में संशोधन करते हुए जम्मू-कश्मीर में सभी सरकारी नौकरियां वहां के मूल निवासियों के लिए आरक्षित कर दी हैं। जम्मू-कश्मीर के मूल निवासी वे लोग माने जाएंगे जो वहां कम से कम 15 साल से रह रहे हैं। मूल निवासियों के लिए नियम बनाते हुए, बुधवार को सरकार ने समूह 4 तक के लिए ही नौकरियों में आरक्षण का प्रावधान किया था हालांकि, स्थानीय दलों की तीखी प्रतिक्रिया के बाद शुक्रवार रात एक संशोधित गजट अधिसूचना जारी की गई।
The post सभी पद मूल निवासियों के लिए आरक्षित appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/34coBZl
via Latest News in Hindi
0 Comments