नयी दिल्ली, 4 अप्रैल (एजेंसी)
सरकार ने जांच किट (डायग्नॉस्टिक किट) के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से अंकुश लगा दिया है। देश में कोरोना वायरस फैलने के बीच सरकार ने जांच किट के निर्यात को हतोत्साहित करने के लिए यह कदम उठाया है। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) की ओर से शनिवार को जारी अधिसूचना में कहा गया है कि जांच किट के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से अंकुश लगाया जाता है। अधिसूचना में कहा गया है कि इस कदम से कोरोना से निपटने में मदद मिलेगी।

The post जांच किट के खुले निर्यात पर अंकुश appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2Ra56uQ
via Latest News in Hindi

0 Comments