चंडीगढ़, 16 अप्रैल (ट्रिन्यू)
हरियाणा के पूर्व सीएम एवं विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने डॉक्टरों व मेडिकल स्टाफ की तरह पुलिस व सफाई कर्मचारियों को भी डबल वेतन देने की मांग की है। हुड्डा का कहना है कि सरकार डीसी रेट व ठेके पर काम कर रहे कोरोना योद्धाओं के लिए भी ऐसी घोषणा करे। इन कर्मचारियों को भी एक्सग्रेशिया के तहत सिक्योरिटी मिले। बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ से जारी बयान में हुड्डा ने कहा, कोरोना के खिलाफ सरकारी कर्मचारी फरिश्तों की तरह काम कर रहे हैं। चाहे पक्के हों या कच्चे, तमाम कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर सेवाएं दे रहे हैं। सरकार ने कोरोना के रहने तक स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की सेलरी डबल करने का अच्छा फैसला लिया है। ऐसी ही घोषणा पुलिसकर्मियों, सफाई कर्मचारियों, डीसी रेट और ठेके पर काम करने वाले कोरोना योद्धाओं के लिए भी होनी चाहिए।
पूर्व सीएम ने कहा, कोरोना के खतरे से घबराकर प्राइवेट डॉक्टरों ने अपने क्लीनिक और अस्पताल बंद कर दिए हैं। ऐसे में मरीजों का दबाव सरकारी अस्पतालों पर आ गया है, जो पहले से कोरोना के चलते ओवरलोड हैं। हुड्डा ने इस दौरान प्राइवेट डॉक्टरों से आह्वान किया कि जनसेवा की तरह इस काम को करना चाहिए।

The post पुलिस व सफाई कर्मियों को भी दिया जाए डबल वेतन : हुड्डा appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3bbFJAZ
via Latest News in Hindi

0 Comments