मंडियों में फसल खरीदने के बजाय हो रही बहानेबाजी : अभय
चंडीगढ़, 16 अप्रैल (ट्रिन्यू)
वरिष्ठ इनेलो नेता व ऐलनाबाद से विधायक अभय सिंह चौटाला ने आरोप लगाया है कि मंडियों में किसानों की फसलों को खरीदने की बजाय बहानेबाजी की जा रही है। नाममात्र की फसल खरीदी जा रही है। ऐसे में किसान परेशान हैं। अभय ने यहां जारी बयान में कहा कि इनेलो को इस बात से कोई परेशानी नहीं है कि इस बार सरसों व गेहूं की खरीद देरी से हो रही है, लेकिन अब किसानों को तंग नहीं करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि दावा तो एक-एक दाना खरीदने का किया जा रहा है, लेकिन सरसों खरीद में अपर्याप्त प्रबंधों के कारण किसान सरकारी खरीद एजेंसियों का पहले तो देर तक इंतजार करते रहे परंतु जब खरीद शुरू की गई तो कोई न कोई बहाना बनाकर मंडियों में नाममात्र ही खरीद की गई। उन्होंने कहा कि इनेलो के नेता-कार्यकर्ता सरसों व गेहूं की खरीद में किसानों को सरकारी खरीद एजेंसियों के शोषण से बचाने का हरसंभव प्रयास करेंगे।
उन्होंने बताया कि पार्टी सुप्रीमो व पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं कि वे किसानों की फसलों का एक-एक दाना समर्थन मूल्य पर बिकवाना सुनिश्चित करें। सरकारी खरीद में किसी भी प्रकार की बाधा डाले बगैर खरीद एजेंसियों की बेकायदगियों की वीडियो बनाकर पार्टी नेतृत्व को सूचित करें। पार्टी नेतृत्व इन्हें सरकार के संज्ञान में लाएगा।
The post मंडियों में फसल खरीदने के बजाय हो रही बहानेबाजी : अभय appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3eDelOy
via Latest News in Hindi
0 Comments