फंसे प्रवासियों के आंकड़े तैयार करें : हाईकोर्ट
मुंबई (एजेंसी) : बांबे हाईकोर्ट की औरंगाबाद पीठ ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने जिलों में फंसे सभी प्रवासी कामगारों के संबंध में आंकड़े तैयार करें कि क्या उनकी बुनियादी जरूरतें पूरी की जा रही हैं? इसके साथ ही अदालत ने यह भी सवाल किया कि क्या कामगारों को मनोवैज्ञानिक परामर्श मुहैया कराया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि कोर्ट ने मजदूरों की स्थिति और चिकित्सा कर्मियों की कठिनाइयों पर स्वत: संज्ञान लेते हुए सुनवाई की थी।
The post फंसे प्रवासियों के आंकड़े तैयार करें : हाईकोर्ट appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2K9xVnh
via Latest News in Hindi
0 Comments