महामारी से जीता वुहान, अब कोई मरीज नहीं
बीजिंग/वुहान (एजेंसी) : चीन के वुहान में अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों की संख्या रविवार को पहली बार शून्य हो गयी। यह शहर के लिए एक और मील का पत्थर है, जिसे 76 दिन के लॉकडाउन के बाद 8 अप्रैल को खोला गया था। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) के एक प्रवक्ता मी फेंग ने कहा, ‘वुहान में चिकित्साकर्मियों के कठिन प्रयासों और उन लोगों की मदद से परिणाम प्राप्त हुए है, जिन्हें वायरस के खिलाफ लड़ाई में सहायता के लिए देशभर से भेजा गया था।’ सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के मुताबिक वुहान में आखिरी मरीज शुक्रवार को ठीक हो गया, जिससे शहर में कोरोना वायरस रोगियों की संख्या शून्य हो गई। हुबेई प्रांत के स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि शनिवार को कोरोना से संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया।
The post महामारी से जीता वुहान, अब कोई मरीज नहीं appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3eTMt8P
via Latest News in Hindi
0 Comments