काढ़ा उत्पादन को बढ़ावा दें राज्य : आयुष मंत्रालय
नयी दिल्ली (एजेंसी) : कोरोना महामारी के बीच आयुष मंत्रालय ने राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदशों को काढ़ा बनाने की विधि सौंपते हुए इसके वाणिज्यिक उत्पादन को बढ़ावा देने का आह्वान किया है। आयुष (आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी) मंत्रालय ने इस काढ़े से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने का दावा किया है। सभी राज्यों एवं आयुष दवा विनिर्माताओं को 24 अप्रैल को भेजे पत्र में मंत्रालय ने कहा है कि यह काढ़ा तुलसी, दालचीनी, सौंठ, काली मिर्च से बनेगा और उसे ‘आयुष क्वाथ’ या ‘आयुष कुदीनर’ या ‘आयुष जोशांदा’ के जेनेरिक नाम से बेचा जाएगा।
The post काढ़ा उत्पादन को बढ़ावा दें राज्य : आयुष मंत्रालय appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/358wIXh
via Latest News in Hindi
0 Comments