दुबई (एजेंसी) : सऊदी अरब के शाह सलमान ने नाबालिगों द्वारा किए जाने वाले अपराधों के लिए मौत की सजा का प्रावधान खत्म करने का आदेश दिया है। इससे पहले कोड़े लगाने की सजा देने का चलन खत्म करने का आदेश भी दिया गया। इसी के साथ साम्राज्य में सजा के सबसे विवादित रूप को समाप्त कर दिया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि इन फैसलों के पीछे शाह सलमान के बेटे और उत्तराधिकारी, युवराज (क्राउन प्रिंस) मोहम्मद बिन सलमान हैं। देश विभिन्न प्रकार के प्रतिबंधों में ढील दे रहा है और इस्लामी कानून की अति रूढ़िवादी व्याख्याओं से खुद को दूर रख रहा है। युवराज बिन सलमान का लक्ष्य देश के आधुनिकीकरण, देश में विदेशी निवेश लाने और सऊदी अरब की साख को वैश्विक स्तर पर बढ़ाने का है।

The post सऊदी अरब में नाबालिगों के लिए मौत की सजा खत्म appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3bMp6fm
via Latest News in Hindi

0 Comments