रद्द नहीं होंगे एशियाई फुटबाल टूर्नामेंट : एएफसी
कुआलालंपुर, 15 अप्रैल (एएफपी)
एशियाई फुटबाल परिसंघ (एएफसी) के महासचिव विंडसर जान ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी के बावजूद इस साल एशिया की शीर्ष फुटबाल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा लेकिन मुकाबले खाली स्टेडियम में खेले जा सकते हैं। जाॅन ने भरोसा जताया कि एएफसी चैंपियन्स लीग और एएफसी कप दोनों का आयोजन होगा। कोविड-19 के कारण दुनिया भर में पेशेवर खेल प्रतियोगिताएं ठप पड़ी हैं और एशिया की इन दोनों फुटबाल प्रतियोगिताओं को भी कम से कम जून के अंत तक स्थगित किया गया है।
The post रद्द नहीं होंगे एशियाई फुटबाल टूर्नामेंट : एएफसी appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2RGTmk6
via Latest News in Hindi
0 Comments