थाईलैंड में रहने को मजबूर तैराक सजन
नयी दिल्ली, 15 अप्रैल (एजेंसी)
लॉकडाउन के कारण थाईलैंड के फुकेट स्थित अभ्यास केंद्र में फंसे भारतीय तैराक सजन प्रकाश को कोरोना के कारण प्रतियोगिताएं रद्द या स्थगित होने से चोट से उबरने का अतिरिक्त समय मिल गया है। सजन तैयारी के सिलसिले में फरवरी में फुकेट गये थे। सजन ने कहा, ‘मैं फुकेट में हूं और यहां सुरक्षित हूं।’ सजन को अंतरराष्ट्रीय तैराकी महासंघ (फिना) से स्कॉलरशिप मिली थी। उन्होंने कहा, ‘मैं अभ्यास के सिलसिले में 12 फरवरी को यहां आया था। मैं यहां आराम से हूं।’
The post थाईलैंड में रहने को मजबूर तैराक सजन appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3cnq6ql
via Latest News in Hindi
0 Comments