बेहतर खाने की मांग पर प्रवासी कामगारों का प्रदर्शन
सूरत (एजेंसी) : शहर के एक औद्योगिक क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर करीब 100 प्रवासी कामगारों ने एकत्र होकर लॉकउाउन के दौरान उन्हें दिए जा रहे भोजन के मुद्दे पर विरोध जताया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रवासी श्रमिक और उनके परिवार के सदस्य पंडेसरा इलाके में सड़क पर बैठ गए। उनमें से ज्यादातर उत्तर प्रदेश और बिहार से थे। कुछ प्रवासियों ने कहा कि एनजीओ द्वारा उन्हें दिया जा रहा खाना उनके स्वाद के अनुसार नहीं है, क्योंकि वे मसालेदार और नॉन-वेज पसंद करते हैं। उन्होंने खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठाया।
The post बेहतर खाने की मांग पर प्रवासी कामगारों का प्रदर्शन appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2Kcncsl
via Latest News in Hindi
0 Comments