टोक्यो (एजेंसी) : जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कोरोना वायरस के चलते टोक्यो और अन्य शहरी इलाकों में लागू एमरजेंसी का दायरा बढ़ाते हुए बृहस्पतिवार को इसे पूरे देश में लागू कर दिया। साथ  ही आबे ने देश की 12 करोड़ आबादी को एक-एक  लाख येन (करीब 71 हजार रुपये) नकद देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि आपातकाल का विस्तार करने का उद्देश्य लोगों की आवाजाही को कम करना और 80 प्रतिशत सामाजिक दूरी के लक्ष्य को हासिल करना है।

The post पूरे जापान में एमरजेंसी appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2RKFjd9
via Latest News in Hindi

0 Comments