महामारी से निपटने के लिए हो आक्रामक जांच : मनमोहन
नयी दिल्ली, 26 अप्रैल (एजेंसी)
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने रविवार को कहा कि आक्रामक जांच सुविधाओं के बिना, भारत कोविड-19 के कारण पेश आ रही चुनौतियों से पार नहीं पा सकता है। सिंह ने कांग्रेस की ओर से जारी एक वीडियो में कहा कि जांच और संक्रमितों का पता लगाना इस समस्या से लड़ने में अहम है। सिंह ने कहा, ‘पर्याप्त मात्रा में जांच सुविधा नहीं होने से जुड़ी कुछ समस्याएं हैं और जांच की अधिक आक्रामक सुविधाओं के बिना हम इस समस्या से नहीं उबर पाएंगे।” कांग्रेस ने कोरोना और लॉकडाउन से जुड़े संकट को दूर करने के संबंध में जारी वीडियो में विभिन्न
नेताओं के विचारों को साझा किया है। ये नेता मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में बने सलाहकार समूह के सदस्य हैं। उन्होंने प्रवासी मजदूरों के संबंध में मानवता, संरक्षण और आर्थिक सुरक्षा के विषय पर भी जोर दिया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि प्रवासियों के संरक्षण के लिए पार्टी के पास एक विस्तृत रूपरेखा होनी चाहिए।
The post महामारी से निपटने के लिए हो आक्रामक जांच : मनमोहन appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3eUFMU4
via Latest News in Hindi
0 Comments