पर्थ, 2 अप्रैल (एपी)
कोरोना वायरस महामारी ने इस साल ओलंपिक में स्वर्ण जीतने का रशेल लिंच का सपना तोड़ दिया लेकिन यह आस्ट्रेलियाई महिला हॉकी खिलाड़ी अब नर्स के रूप में अपने देश की सेवा कर रही है। आस्ट्रेलियाई महिला हॉकी टीम की गोलकीपर लिंच एक रजिस्टर्ड नर्स है । तोक्यो ओलंपिक अब अगले साल होंगे लिहाजा लिंच ने दो कोविड – 19 क्लीनिक में नर्स के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है । वह पहले भी हफ्ते में एक दिन ‘न्यूरो रिहैबिलिटेशन वार्ड’ में काम करती थी। आस्ट्रेलिया में अभी तक 5000 से ज्यादा मामले पाये जा चुके हैं और 24 लोग मारे गए हैं । दुनिया भर में करीब 940000 लोग इस बीमारी की चपेट में हैं ।

The post खिलाड़ी बनी नर्स appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2wPn8Ml
via Latest News in Hindi

0 Comments