मास्को, 2 अप्रैल (एएफपी)
रूस कोरोना के कारण फुटबाल मैचों के निलंबन को 31 मई तक बढ़ाएगा। रूसी फुटबाल महासंघ (आरएफएस) ने यह जानकारी दी। आरएफएस ने अपनी वेबसाइट पर जारी बयान में कहा, ‘रूस में वायरस के प्रसार को देखते हुए आरएफएस ने अपनी कार्यकारी समिति की बैठक में सभी खेल प्रतियोगिताओं को 31 मई तक निलंबित करने का फैसला किया है।’ इससे पहले आरएफएस ने दस अप्रैल से खेल प्रतियोगिताएं शुरू करने का फैसला किया था। रूसी प्रीमियर लीग ने कहा कि वह फैसले का पालन करेगी।

The post रूस ने 31 मई तक की फुटबाल से तौबा appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2JxsLRJ
via Latest News in Hindi

0 Comments