चीन के शहर वुहान में शुक्रवार को एक व्यक्ति पार्क में मछली पकड़ते हुए। कोरोना वायरस का केंद्र रहे इस शहर को अब आंशिक तौर पर खोल दिया गया है। -एजेंसी

बीजिंग (एजेंसी) :
चीन ने वुहान शहर में 9 सप्ताह से जारी ‘लॉकडाउन’ में ढील देने के कुछ दिनों बाद शुक्रवार को स्थानीय अधिकारियों ने लोगों को घरों में ही रहने और जरूरत के बगैर बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी, ताकि फिर से संक्रमण फैलने की कोई गुंजाइश नहीं बचे। गौरतलब है कि वुहान में कोरोना वायरस से संक्रमित कुछ ऐसे मरीज मिले, जिनमें संक्रमण के लक्षण दिखाई नहीं दिये थे। वुहान में कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा कम होने की 25 मार्च को घोषणा की थी और इसे उच्च स्तर से मध्यम स्तर वाला कर दिया था तथा तीन महीने के लॉकडाउन के बाद पहली बार शहर के भीतर बस सेवाएं फिर से बहाल कर दी गईं। चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के ऐसे 1,075 मरीज मिले हैं, जिनमें इसके लक्षण दिखाई नहीं दिये थे। फिलहाल, उन्हें चिकित्सा निगरानी में रखा गया है। अब जारी नोटिस में चेतावनी दी गई है कि सतर्कता बरतने में कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

The post वुहान में ढील, लेकिन लोगों को घरों में रहने की हिदायत appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3bQoxAO
via Latest News in Hindi

0 Comments