चंडीगढ़ पंचकूला, 17 अप्रैल (नस)
चंडीगढ़ में कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों को अब पुलिस ड्रोन की मदद से दबोचने की तैयारी कर रही है।
चंडीगढ़ पुलिस प्रमुख संजय बैनीवाल और एसएसपी नीलांबरी जगदाले को इस संदर्भ में चंडीगढ़ इंस्टिट्यूट ऑफ ड्रोन के डायरेक्टर सनी कुमार ने मुलाकात की।
उन्होंने प्रशासन को सेवाएं मुफ्त देने की पेशकश की। सनी ने इसके लिए पुलिस हेडक्वार्टर में स्थान उपलब्ध करवाने और अपने 5-6 कर्मचारियों के लिए मूवमेंट पास देने की गुजारिश की। इस मौके पर एसपी विनीत और एसपी रोशनलाल भी मौजूद थे। कर्फ्यू के बावजूद चंडीगढ़ में कुछ लोग इसका सही पालन नहीं कर रहे। खासकर कॉलनियों में लोग झुंड बनाकर खड़े रहते हैं। वहीं जब पुलिस के जवान पेट्रोलिंग के लिए आते हैं तो सायरन की आवाज सुनकर लोग अपने घरों में छिप जाते हैं।

The post कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों को ड्रोन से पकड़ने की तैयारी appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3esubvn
via Latest News in Hindi

0 Comments