देशपाल सौरोत/हप्र
पलवल,17 अप्रैल
रेड जोन घोषित पलवल जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। शक्रवार को भी 2 नए व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। अब पलवल में कुल कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 32 पहुंच गई है, जबकि 152 सैंपल की जांच रिपोर्ट का अभी भी इंतजार है। वहीं जिले में सर्विलांस पर रखे जाने वाले लोगों की संख्या भी निरंतर बढ़ती जा रही है। वहीं दूसरी तरफ शुक्रवार को 7 कोरोना पॉजिटिव लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
जिला स्वास्थ्य विभाग की प्रवक्ता डॉ. सुषमा चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को जिस नए व्यक्ति को कोरोना संक्रमण पॉजिटिव मिला है, उसे जिला नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। साथ ही उसके संपर्क में आने वाले अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार तक पलवल जिले में सर्विलांस पर रखे जाने वाले लोगों की संख्या 1044 पर पहुंच गई है। इनमें से कुल 113 व्यक्तियों ने 14 दिन का सर्विलांस पीरियड पूरा कर लिया है। जबकि 931 अभी भी सर्विलांस पर हैं। उन्होंने बताया कि अबतक पलवल से कुल 577 लोगों के सेंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जिनमें से अबतक कुल 32 पॉजिटिव मिले हैं जबकि 391 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है वहीं अभी भी 152 लोगों के सेंपल जांच रिपोर्ट आनी बाकी है।
डॉ. सुषमा चौधरी ने बताया कि कोरोना के कुल 31 पॉजिटिव मरीजों में से अबतक 11 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।

The post पलवल फिर मिले 2 और नए केस appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2RNlEJB
via Latest News in Hindi

0 Comments