पाक महिला का वीजा एक्सपायर, मामला दर्ज
धर्मशाला (निस) : कांगड़ा जिला के शाहपुर पुलिस थाना के तहत चड़ी में रह रही एक पाकिस्तानी महिला का वीजा एक्सपायर होने के कारण पुलिस ने उसके खिलाफ दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार पाक मूल की मीना गोपाल वर्ष 2013 में जिला कांगड़ा में आई थी। वर्ष 2014 में महिला ने चड़ी के एक युवक के साथ शादी की थी। शादी के बाद वह अपने पति व बच्चों के साथ यहां रही रही है लेकिन 20 मार्च को महिला का वीजा खत्म हो गया था। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया लेकिन फिर जमानत पर उसे छोड़ दिया। एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने बताया कि अब उसे दिल्ली स्थित पाकिस्तान दूतावास से वीजा संबधी क्लीयरेंस लेनी होगी।
The post पाक महिला का वीजा एक्सपायर, मामला दर्ज appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3eGz6c9
via Latest News in Hindi
0 Comments