फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के श्रीलंकाई विद्यार्थी एक विशेष विमान से बृहस्पतिवार को अमृतसर हवाई अड्डे से अपने देश रवाना होते हुए। -दैनिक ट्रिब्यून

फगवाड़ा (एजेंसी) : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में पढ़ाई कर रहे 101 श्रीलंकाई विद्यार्थी बृहस्पतिवार को अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से श्रीलंकन एयलाइंस की विशेष उड़ान से अपने देश के लिए रवाना हुए। कपूरथला की उपायुक्त दीप्ति उप्पल ने बताया कि छात्र विश्वविद्यालय के परिसर और आसपास के इलाके में ठहरे हुए थे। विश्वविद्यालय के अतिरिक्त निदेशक अमन मित्तल ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के कारण श्रीलंका के 101 विद्यार्थी फंस गए थे। इससे पहले, भूटान की सरकार ने एलपीयू में अध्ययन कर रहे 259 भूटानी विद्यार्थियों को ले जाने के लिए अमृतसर और चंडीगढ़ हवाई अड्डे से क्रमश: 28 मार्च और 13 अप्रैल को दो अलग उड़ानों की व्यवस्था की थी।

The post श्रीलंका के 101 विद्यार्थी अमृतसर से रवाना appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3bzVtOu
via Latest News in Hindi

0 Comments