पाक सेना ने अग्रिम इलाकों में की गोलाबारी
जम्मू, 24 अप्रैल (एजेंसी)
पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में एलओसी के पास स्थित अग्रिम चौकियों और गांवों पर गोलाबारी की। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पूर्वाह्न करीब साढ़े ग्यारह बजे पाक सेना ने राजौरी के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास बिना छोटे हथियारों से गोलीबारी करके और मोर्टार दाग कर संघर्षविराम का उल्लंघन किया। जवाब में सेना ने भी कार्रवाई की। यह 17वां दिन है, जब पाक सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास गोलाबारी की है। उधर, बडगाम जिले में आतंकियों के ग्रेनेड हमले में सीआरपीएफ जवान घायल हो गया। इसके अलावा, कुपवाड़ा जिले में शुक्रवार को सेना के एक जवान के स्वचालित हथियार से दुर्घटनावश गोली चल गयी, जिससे जवान की मौत हो गयी।
The post पाक सेना ने अग्रिम इलाकों में की गोलाबारी appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3bAj41m
via Latest News in Hindi
0 Comments