कोलंबो, 24 अप्रैल (एजेंसी)
श्रीलंका अपने विदेशी मुद्रा भंडार को मजबूत करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के साथ 40 करोड़ डॉलर मुद्रा की अदला-बदली का करार करेगा। श्रीलंका सरकार के एक शीर्ष मंत्री ने कहा कि इससे कोरोना से प्रभावित उनके देश को वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करने में भी मदद मिलेगी। श्रीलंका मंत्रिमंडल के सह-प्रवक्ता और सूचना एवं संचार मंत्री बंडुला गुणावर्धन ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे द्वारा वित्त मंत्री के रूप में रखे गए रिजर्व बैंक के साथ वित्तीय सुविधा के करार संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इससे देश को लघु अवधि की अंतर्राष्ट्रीय नकदी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।

The post आरबीआई के साथ मुद्रा अदला-बदली करेगा श्रीलंका appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2Y49Wyj
via Latest News in Hindi

0 Comments