नयी दिल्ली, 24 अप्रैल (एजेंसी)
एक वैश्विक विमानन संघ ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के चलते भारतीय विमानन क्षेत्र और उस पर निर्भर उद्योगों में 29 लाख नौकरियों के जोखिम में पड़ने की आशंका है। देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान तीन मई तक पूरे देश में वाणिज्यिक उड़ान सेवाएं निलंबित हैं। अंतरराष्ट्रीय वायु परिवहन संघ ने कहा कि एशिया प्रशांत क्षेत्र में कोरोना का प्रकोप बढ़ने से भारत बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
संघ ने भारत के बारे में कहा कि महामारी के चलते देश के विमानन क्षेत्र और उस पर निर्भर उद्योगों में 29,32,900 नौकरियों के खतरे में पड़ने की आशंका है। भारतीय बाजार से परिचालन करने वाली विमानन कंपनियों के राजस्व में 85,000 करोड़ रुपये से अधिक का असर होगा।

The post विमानन में 29 लाख नौकरियों पर संकट appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2S7UrBt
via Latest News in Hindi

0 Comments