नयी दिल्ली, 24 अप्रैल (एजेंसी)
सुप्रीम कोर्ट ने रिपब्लिक टीवी के मुख्य संपादक अर्नब गोस्वामी को तीन सप्ताह के लिये किसी भी तरह की दंडात्मक कार्रवाई से शुक्रवार को तीन सप्ताह के लिये संरक्षण प्रदान कर दिया। यह संरक्षण महाराष्ट्र के पालघर में दो साधुओं सहित तीन व्यक्तियों की भीड़ द्वारा हत्या किये जाने से संबंधित कार्यक्रम में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के लिये कथित अपमानजनक बयानों के कारण उनके खिलाफ कई राज्यों में प्राथमिकी दर्ज कराये जाने के मामले में दिया गया है। जस्टिस धनन्जय वाई चंद्रचूड़ और जस्टिस एमआर शाह की पीठ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी के कथन का संज्ञान लिया। पीठ ने यह भी कहा कि गोस्वामी तीन सप्ताह के बाद अग्रिम जमानत दायर कर सकते हैं और उन्हें जांच एजेंसी के साथ सहयोग करना चाहिए। अर्नब ने याचिका में इन प्राथमिकी को निरस्त करने और दंडात्मक कार्रवाई से संरक्षण प्रदान का अनुरोध किया है।

 

The post अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी पर 3 हफ्ते की रोक appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3aDnmng
via Latest News in Hindi

0 Comments