चंडीगढ़, 22 अप्रैल (ट्रिन्यू)
पूर्व सीएम एवं विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश की मंडियों में किसानों की रबी फसल खरीद में आ रही अड़चनों व आढ़तियों की हड़ताल को लेकर बुधवार को सीएम मनोहर लाल खट्टर से बात की। फोन पर हुई इस बातचीत के दौरान हुड्डा ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे मंडियों की अव्यवस्था को दूर करवाएं। उन्होंने कहा कि आढ़तियों की मांगों को बातचीत के जरिये सुलझाना चाहिए।
हुड्डा ने कहा कि जिस गति से आज सरकारी खरीद हो रही है, उस हिसाब से तो गेहूं खरीद में 4 महीने निकल जाएंगे। सरसों की खरीद भी काफी धीमी गति से हो रही है। एक हफ्ते में पैदावार का 15 प्रतिशत भी ख़रीद नहीं हो पाई। इसलिये किसान के माथे पर चिंता की लकीरें हैं कि जब तक ये फसल नहीं बिकती, वो अगली फसल की बुआई कैसे कर पाएगा। देश हित और किसान हित में ज़रूरी है कि अन्नदाता की फसल खरीद की गति को तेज किया जाए।
हुड्डा ने कहा कि महामारी के इस दौर में विपक्ष किसी तरह की राजनीति नहीं करना चाहता। लेकिन किसानों की ऐसी हालत देखकर चुप रहना बड़ी नाइंसाफी होगी।

The post आढ़तियों का मामला वार्ता से सुलझे : हुड्डा appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/34V5Iuf
via Latest News in Hindi

0 Comments