मंत्रालय ने कहा- बिजली ग्रिड व्यवस्था मजबूत
नयी दिल्ली, 4 अप्रैल (एजेंसी)
सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर 5 अप्रैल को रात 9 बजे 9 मिनट तक बिजली बंद करने से बिजली ग्रिड की स्थिरता को लेकर जतायी जा रही आशंका को खारिज किया है। बिजली मंत्रालय का कहना है कि यह अपील घरों में थोड़े समय के लिए रोशनी बंद करने के लिए है। ऐसे में बाकी कामों के लिए बिजली की खपत बनी रहेगी। मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में कहा कि देश की बिजली ग्रिड व्यवस्था मजबूत है। मांग में अंतर की स्थिति से निपटने के लिये पर्याप्त उपाय किये गये हैं। गौर हो कि देश में ‘लॉकडाउन’ के कारण बिजली मांग करीब 25 फीसदी कम हो चुकी है।
The post मंत्रालय ने कहा- बिजली ग्रिड व्यवस्था मजबूत appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/34mhIop
via Latest News in Hindi
0 Comments