नयी दिल्ली (एजेंसी) :
लंदन की इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ ज्यूरिस्ट (आईसीजे) ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से अपील की है कि चीन पर ‘मानवता के खिलाफ गंभीर अपराध करने के लिए कड़ा जुर्माना’ लगाया जाए। संगठन ने आरोप लगाया है कि कोरोना वायरस महामारी प्राथमिक रूप से बीजिंग का षड्यंत्र है ताकि वह खुद को महाशक्ति बना सके। आईसीजे के अध्यक्ष आदिश सी. अग्रवाल ने कहा, ‘वायरस को फैलने से रोकने के लिए चीन द्वारा कार्रवाई नहीं करने से पूरी दुनिया में मंदी आ गयी और खरबों डॉलर का नुकसान हुआ है तथा भारत एवं दुनिया के अन्य हिस्सों में लाखों लोग बेरोजगार हो गए।’ उन्होंने कहा कि यह रहस्य है कि वायरस चीन के सभी प्रांतों में कैसे नहीं फैला, जबकि दुनिया के सभी देशों में यह फैल गया है।

The post चीन पर लगे ‘कड़ा जुर्माना’ : आईसीजे appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2RbuFMe
via Latest News in Hindi