होशियारपुर के भारोवाल इलाके में ड्यूटी करता सेहत विभाग का दिव्यांग कर्मचारी जसविंदर सिंह। -निस

होशियारपुर, 1 अप्रैल (निस)
जिले के स्वास्थ्य विभाग का एक दिव्यांग कर्मचारी बुलंद हौसले के साथ इस मुश्किल घड़ी में अपनी ड्यूटी निभा रहा है। प्राइमरी हैल्थ सैंटर पोसी के अंतर्गत सब सैंटर भारोवाल का 38 वर्षीय मल्टी पर्पज हैल्थ वर्कर दिव्यांग जसविंदर सिंह दिन-रात स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गयी जिम्मेदारी निभा रहा है।
9 गांवों के होम क्वारंटाइन लोगों का कर रहा फाॅलोअप
जसविंदर सिंह ने बताया कि 6 सितंबर, 2019 में स्वास्थ्य विभाग में बतौर मल्टी पर्पज हैल्थ वर्कर के तौर पर नियुक्ति पत्र देने के दौरान स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने उन्हें कहा था कि अपने आप को कभी दिव्यांग नहीं समझना और तनदेही व मेहनत के साथ अपनी ड्यूटी करना, बस यही बात उसके दिमाग में घर कर गई और इसी बात को फोकस करते हुए वह अपनी ड्यूटी कर रहा है। जसविंदर ने कहा कि उसके सब सैंटर के अंतर्गत 9 गांव आते हैं जहां वह होम क्वारंटाइन लोगों का फाॅलोअप करने के अलावा विभाग द्वारा दी गई अन्य जिम्मेदारी भी निभा रहा है।
स्वच्छता कर्मियों के सम्मान में पुष्प वर्षा
चंडीगढ़ (एजेंसी) : पंजाब में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के बीच नाभा इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें स्वच्छता कर्मियों के सम्मान में लोग उन पर पुष्पा वर्षा कर रहे हैं और नोटों की पाला पहना रहे हैं। इस वीडियो को संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में आंतरिक अच्छाइयां सामने आती हैं। एक मिनट के वीडियो में दिख रहा है कि दो सफाई कर्मचारी वाहन लेकर पटियाला के नाभा इलाके के आवासीय परिसर में प्रवेश कर रहे हैं और वहां के निवासी अपने-अपने घरों की छत पर से उन पर फूल की पंखुड़ियों की वर्षा कर रहे हैं और तालियां बजाकर उनका सम्मान कर रहे हैं। लोगों ने सफाईकर्मियों को नोटों की माला पहनाई और उनकी पीठ थपथपा कर सेवाओं के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस वीडियो को मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और पटियाला से लोकसभा सदस्य उनकी पत्नी परनीत कौर ने अपने ट्विटर हैंडल से साझा किया है।

The post कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में दिव्यांग जसविंदर के हौसले बुंलद appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3ax8Tds
via Latest News in Hindi

0 Comments