एसजेवीएन ने 180 करोड़ का चेक सीएम को किया भेंट
शिमला में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को अंतरिम लाभांश के रूप में 180 करोड़ रुपए का चेक भेंट करते एसजेवीएन के अधिकारी।
रामपुर बुशहर, 1 अप्रैल (निस)
एसजेवीएन ने हिमाचल प्रदेश सरकार को अंतरिम लाभांश के रूप में 179.35 करोड़ रुपए अदा किए हैं। मुख्यमंत्री, जयराम ठाकुर को अंतरिम लाभांश का चेक एसजेवीएन की निदेशक (कार्मिक) श्रीमती गीता कपूर ने मुख्य महाप्रबंधक (मा.सं.) डी. पी. कौशल तथा मुख्य महाप्रबंधक (वित्त) डी. दाश की उपस्थिति में भेंट किया।
एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा ने बताया कि कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए 668.07 करोड़ रुपए का अंतरिम लाभांश घोषित किया है। उन्होंने बताया कि एसजेवीएन वित्तीय वर्ष (2019-20) के लिए निर्धारित 9100 मिलियन यूनिट बिजली के उत्पादन के एमओयू लक्ष्य की तुलना में 9670 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन कर चुका है।
The post एसजेवीएन ने 180 करोड़ का चेक सीएम को किया भेंट appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2xJP8kA
via Latest News in Hindi
0 Comments