मंडी, 1 अप्रैल (निस)
मंडी जिला प्रशासन ने जिला में होम क्वारंटाइन में रह रहे विदेशों से लौटे सभी लोगों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद कहने का नायाब तरीका अपनाया है। जिन लोगों ने होम क्वारंटाइन में 28 दिन की अवधि पूरी कर ली है, उनका कहीं फूल देकर आभार जताया जा रहा है, तो कहीं आभार पत्र दिए जा रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारी उनके घर जाकर उनका धन्यवाद कर रहे हैं। उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि 15 फरवरी, 2020 के बाद से मंडी जिला में विदेशों से करीब 500 लोग आए थे। उन सभी को एहतियातन होम क्वारंटाइन में रखा गया था। उनमें से 128 लोगों ने होम क्वारंटाइन की 28 दिन की अवधि पूरी कर ली है। उन्होंने 28 दिन घर में रह कर कोरोना के खिलाफ लड़ाई में प्रशासन का सहयोग किया, उसके लिए उनका आभार जताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आशा कार्यकर्ता उन लोगों के घरों पर जाकर होम क्वारंटाइन का स्टीकर हटा रही हैं।

The post मंडी में 128 लोगों ने पूरा किया होम क्वारंटाइन appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2R5BGy5
via Latest News in Hindi

0 Comments