नयी दिल्ली, 7 अप्रैल (एजेंसी)
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में वर्तमान हालात को लेकर कई सुझाव दिये हैं। सोनिया ने सांसदों के वेतन में 30 फीसदी की कटौती के फैसले का समर्थन किया। पत्र में सोनिया ने कहा, ‘कोरोना की महामारी के खिलाफ लड़ने के लिए पैसे एकत्रित करने में अतिसंयमित खर्च आज के समय की मांग है। इसी भावना से मैं आपको 5 सुझाव दे रही हूं।’ उन्होंने कहा, ‘सरकार एवं सरकारी उपक्रमों द्वारा विज्ञापनों पर दो साल के लिए रोक लगायी जाए। केवल कोरोना के बारे में परामर्श या स्वास्थ्य से संबंधित विज्ञापन ही इस बंदिश से बाहर रखे जाएं।’ उन्होंने कहा, ‘20 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनाई जा रही ‘सेंट्रल विस्टा’ परियोजना को स्थगित किया जाए।’

The post सांसदों की वेतन कटौती का सोनिया ने किया स्वागत appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2RkuvSR
via Latest News in Hindi

0 Comments