मुंबई, 7 अप्रैल (एजेंसी)
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास ‘मातोश्री’ के पास एक चाय विक्रेता कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके बाद ठाकरे के आवास पर तैनात करीब 160 पुलिसकर्मियों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि ‘मातोश्री’ पर तैनात पुलिसकर्मियों में कोरोना वायरस संक्रमण की जांच की जाएगी। उनके स्थान पर दूसरे पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी। उन्होंने कहा, ‘पुलिसकर्मियों ने शायद चाय विक्रेता के यहां चाय पी थी। हम वहां पर तैनात इन पुलिसकर्मियों और अन्य कर्मचारियों की जांच कराऐंगे।’ बीएमसी अधिकारियों ने बताया कि पुलिसकर्मियों को बांद्रा (पूर्व) स्थित उत्तर भारतीय संघ की इमारत में अलग रखा गया है। चाय विक्रेता को जोगेश्वरी के एचबीटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह बंगले के पास ही छोटी-सी दुकान चलाता है। मामला सामने आने के बाद निगम अधिकारियों ने इलाके को संक्रमणमुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया।

The post ठाकरे की सुरक्षा में तैनात 160 पुलिसकर्मी क्वारंटाइन appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3e84RL0
via Latest News in Hindi