बीबीएन (निस) : एचआरटीसी की 2 बसों में तबलीगी जमात के लोगों ने सफर किया है। उन दोनों ही बसों में चालकों परिचालकों सहित 178 लोगों ने भी सफर किया है। निगम की दिल्ली से आई इन 2 बसों में से एक नालागढ़ तक ही थी, जबकि दूसरी बस नालागढ़ से आगे ऊना होते हुए हमीरपुर तक पहुंची है। इन दोनों बसों में लोग चढ़ते-उतरते रहे और कुल 178 लोगों ने निगम की इन बसों में सफर किया है। कुल मिलाकर इन दोनों बसों में सफर करने वाले लोग तबलीगी जमात से आए लोगों के संपर्क में भी आए हैं, क्योंकि परिवहन निगम की एक बस में खाना खाने के दौरान तबलीगी जमात के लोगों ने बस में सवार लोगों को प्रसाद के रूप में पैठा भी बांटा है। निगम की इन दोनों बसों में 6 चालक और परिचालक भी थे। उधर जिला प्रशासन की ओर से इन लोगों को स्वास्थ्य जांच के लिए आह्वान किया गया है और संबंधित सभी क्षेत्रों को इसकी सूचना भेज दी गई है।

The post दिल्ली से आई 2 बसों में जमातियों के साथ थे 178 लोग appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2RflsCH
via Latest News in Hindi

0 Comments