मृतक महिला के पति सहित 6 मरीज
पठानकोट (निस): जिला पठानकोट में सुजानपुर निवासी महिला राजरानी (75) की गत दिवस कोरोना से इलाज के दौरान अमृतसर में मृत्यु हो गई थी। इस केस हिस्ट्री को लेकर जिला प्रशासन द्वारा इस परिवार के करीब 9 सदस्यों को आइसोलेट किया गया था तथा कोरोना की जांच के लिए सैंपल भेजे गए थे। मंगलवार को उसकी रिपोर्ट आने पर उक्त महिला का पति प्रेम पाल के साथ ही 5 अन्य पारिवारिक सदस्यों में से रिश्व (23), ज्योति (34), प्रवीण (53), प्रोमिला शर्मा (50), सुरेश (54) की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। उक्त जानकारी उपायुक्त स. गुरप्रीत सिंह खैहरा ने दी। उन्होंने बताया कि इनमें करीब 5-6 पारिवारिक सदस्यों की रि-सैंपल भरे गए हैं।
The post मृतक महिला के पति सहित 6 मरीज appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2JKwY4V
via Latest News in Hindi
0 Comments