चंडीगढ़. 15 अप्रैल (एजेंसी)
पंजाब में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 2 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में इस महामारी के मामले बढ़कर 186 हो गये। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। राज्य में अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण से 13 लोगों की मौत हो चुकी है। दैनिक मेडिकल बुलेटिन के अनुसार नये मामले पटियाला और संगरूर में दर्ज किए गए हैं। राज्य सरकार ने सबसे अधिक प्रभावित जिलों मोहाली और जालंधर में त्वरित जांच करना शुरू कर दिया है। बुलेटिन के अनुसार राज्य में कोविड-19 के कुल 184 मामलों से से 56 मोहाली जिले से हैं और इस तरह वह पंजाब में सबसे प्रभावित जिला है। जालंधर में 25, पठानकोट में 22, नवांशहर में 19, लुधियाना, मानसा और अमृतसर में 11-11, होशियारपुर में सात, मोगा में चार, रूपनगर, पटियाला, संगरुर और फरीदकोट में तीन-तीन, कपूरथला और बरनाला में दो-दो, मुक्तसर और गुरदासपुर में एक-एक मामले दर्ज किए गए हैं।

The post पंजाब में कोविड-9 के 2 नये मामले सामने आए appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2K9Nuf2
via Latest News in Hindi

0 Comments