बठिंडा, 15 अप्रैल (निस)
एम्स बठिंडा में टेली मेडिसन सेवा शुरू की गई हैं। एम्स बठिंडा के अतिरिक्त मेडिकल अधीक्षक सतीश गुप्ता ने बताया कि यह सेवा कार्य दिवस के दिन सुबह 8 से दोपहर एक बजे तक दी जाएगी। गजेटिड छुट्टी वाले दिन या रविवार को यह सेवा उपलब्ध नहीं होगी। सतीश गुप्ता ने बताया कि मरीज टेली मेडिसन सेवा के लिये 0164-2867250, 7253, 7254, 7255, 7256 पर सम्पर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि मरीज को एक समय दिया जायेगा। इस दौरान अस्तपाल से काॅल प्राप्त करने पर वह डाक्टर से बातचीत कर सकेगा। उन्होंने बताया कि जिन मरीजों ने पहले यहां ओपीडी से जांच करवाई है अथवा उनका इलाज चल रहा है। वह अपने इलाज के बारे में ईमेल द्वारा भी सलाह ले सकते हैं, परन्तु गंभीर स्थिति में ईमेल की आवश्यकता नहीं है।

The post एम्स बठिंडा में टेलीमेडिसन सेवा शुरू appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3aeeJj4
via Latest News in Hindi

0 Comments