नयी दिल्ली (एजेंसी) :
देशव्यापी लॉकडाउन की अवधि 15 अप्रैल से बढ़ाकर तीन मई तक किए जाने के निर्णय के कारण भारतीय रेल को राजस्व में करीब 660 करोड़ रुपये का घाटा होगा क्योंकि रेलवे को इस दौरान यात्रा के लिए बुक कराए गए 39 लाख टिकट रद्द करने होंगे। रेलवे ने 15 अप्रैल से यात्रा के लिए बुकिंग की व्यवस्था बंद नहीं की थी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘लगभग 660 करोड़ रुपये वापस किए जाएंगे। 15 अप्रैल से तीन मई के बीच यात्रा के लिए 39 लाख बुकिंग की गई थी।’ ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले ग्राहकों के खाते में सीधे राशि भेज दी जाएगी जबकि आरक्षण काउंटर पर टिकट बुक कराने वाले लोग 31 जुलाई तक पैसे वापस ले सकते हैं।

The post रेलवे को टिकट रद्द करने पर होगा 660 करोड़ का घाटा appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2Vd67ou
via Latest News in Hindi

0 Comments