कपूरथला, 15 अप्रैल (निस)
रेल कोच फैक्टरी (आरसीएफ), कपूरथला प्रशासन ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के प्रयासों को प्रभावी बनाने के लिए अगले निर्देशों तक फैक्टरी को बंद रखने का पत्र जारी किया है। इस दौरान आरसीएफ का नयी दिल्ली स्थित तिलक ब्रिज ऑफिस भी बंद रखा जाएगा। इस दौरान फैक्टरी की सभी आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य गतिविधियां बंद रहेंगी। आवशयक सेवाओं को जारी रखने के लिए आरसीएफ में एक सेंट्रल कंट्रोल ग्रुप का गठन किया गया था जो पावर सप्लाई, वाटर सप्लाई, आपातकालीन खरीद, मेडिकल, वित्त, एलपीजी, प्रोडक्शन, आईटी, टेलीफोन, जन संपर्क, सिक्योरिटी आदि मामलों पर काम कर रहा है। आरसीएफ कर्मचारियों के वेतन को समय पर दिए जाने और अप्रैल महीने में रिटायर होने वाले कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति राशि के भुगतान की व्यवस्था की जा रही है। आरसीएफ के महाप्रबंधक रवींद्र गुप्ता ने कहा कि जरूरी वस्तुएं, दवाएं आदि उपलब्ध रहेंगी।

The post रेल कोच फैक्टरी कपूरथला अगले निर्देशों तक बंद appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2VcZD93
via Latest News in Hindi

0 Comments