पेरिस, 29 अप्रैल (एजेंसी)
डोपिंग परीक्षण पॉजिटिव आने के कारण तुर्की की एथलीट गुलकान मिंगिर को लंदन 2012 ओलंपिक खेलों से ‘अयोग्य’ घोषित कर दिया गया है। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने बुधवार को यह घोषणा की। मिंगिर 8 साल पहले महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में 27वें स्थान पर रही थीं। उन्होंने 2012 यूरोपीय चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। आईओसी ने बयान में कहा, ‘मिंगिर के लंदन 2012 के नमूने की दोबारा की गयी जांच में प्रतिबंधित पदार्थ पाया गया है।’

The post डाेपिंग : तुर्की की एथलीट 8 साल बाद अयोग्य करार appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3bRnKQL
via Latest News in Hindi

0 Comments