नयी दिल्ली, 29 अप्रैल (एजेंसी)
थाॅमस और उबेर कप फाइनल्स को कोरोना महामारी के कारण बुधवार को दूसरी बार स्थगित कर दिया गया। विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने अब इनका आयोजन 3 से 11 अक्तूबर के बीच डेनमार्क के आर्थस में करने का फैसला किया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इन टूर्नामेंट का आयोजन 16 से 24 मई के बीच होना था, लेकिन महामारी के कारण 20 मार्च को इन्हें 15 से 23 अगस्त तक स्थगित कर दिया गया था। बीडब्ल्यूएफ ने बुधवार को फिर से इन टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया। उसने कहा कि सितंबर से पहले इनका आयोजन करना संभव नहीं है।
विश्व बैडमिंटन महासंघ ने बयान में कहा, ‘डेनमार्क सरकार का अपने देश में बड़े आयोजनों पर प्रतिबंध अगस्त के आखिर तक बढ़ाने के निर्णय के बाद दोनों पक्ष इस पर सहमत थे कि इन चैंपियनशिप का आयोजन 15 से 23 अगस्त के बीच करना संभव नहीं होगा। बीडब्ल्यूएफ ने बैडमिंटन डेनमार्क, टूर्नामेंट के आयोजकों और स्थानीय सरकार के साथ विचार-विमर्श के बाद यह निष्कर्ष निकाला कि अक्तूबर में आयोजन सर्वश्रेष्ठ समाधान होगा।’

The post थाॅमस और उबेर कप अब अक्तूबर तक स्थगित appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2VOiLdR
via Latest News in Hindi

0 Comments