नयी दिल्ली, 29 अप्रैल (एजेंसी)
खेल मंत्री किरेन रिजीजू ने बुधवार को कहा कि हमने 2028 ओलंपिक की पदक तालिका में भारत को शीर्ष 10 में देखने का लक्ष्य रखा है। यह मुश्किल है, लेकिन असंभव नहीं है। सरकार ने इसे हासिल करने के लिए प्रयास शुरू कर दिये हैं।
रिजीजू ने बुधवार को टेबल टेनिस कोचों के साथ एक ऑनलाइन सत्र में कहा, ‘कोरोना महामारी से उबरने के बाद हम विशेष टीमें बनाएंगे। हर खेल के लिए बनने वाली टीमों में मौजूदा और अनुभवी कोच तथा खिलाड़ी होंगे। ये टीमें देश के हर जिले में जाकर प्रतिभाएं तलाशेंगी। हमारे पास 8 साल हैं और मुझे यकीन है कि मौजूदा नीतियों के तहत भारत शीर्ष 10 में होगा।’ इस ऑनलाइन सत्र में भारत के पूर्व खिलाड़ी कमलेश मेहता, भारतीय टेबल टेनिस महासंघ के सचिव एमपी सिंह ने भी भाग लिया।

The post 2028 ओलंपिक के शीर्ष 10 में होगा भारत : रिजीजू appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2Yijs0Q
via Latest News in Hindi

0 Comments