ज्ञान सागर से 8 मरीज़ों को मिली छुट्टी
राजीव तनेजा/निस
मोहाली, 21 अप्रैल
कोरोना वायरस से प्रभावित ज्ञान सागर मेडिकल इंस्टीट्यूट से 8 मरीज़ों के स्वस्थ होने के उपरांत छुट्टी दी गई जबकि अन्य केन्द्रों में से 13 मरीज़ों को तंदरुस्त होने पर घर भेजा गया है। पंजाब सरकार द्वारा कोरोना वायरस से प्रभावित मरीज़ों को मानक सेवाएं मुहैया करवाई जा रही हैं, जिसके अंतर्गत केवल ज्ञान सागर मेडिकल इंस्टीट्यूट में ही 500 बिस्तरों वाला अस्पताल स्थापित किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि ज्ञान सागर इंस्टीट्यूट समेत राज्य के अन्य आईसोलेशन केन्द्रों से अब तक 51 मरीज़ों के स्वस्थ होने के उपरांत घर भेजा गया है, जबकि 184 कोरोना के मरीज़ों को अलग-अलग सरकारी केन्द्रों में स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाई जा रही हैं और यह ख़ुशी वाली ख़बर है कि इस समय राज्य में दाखि़ल सभी मरीज़ों की स्थिति स्थिर है। उन्होंने बताया कि राज्य में सिर्फ एक मरीज़ को ऑक्सीजऩ सपोर्ट और एक गंभीर मरीज़ को वेंटिलेटर पर रखा गया है।
सिद्धू ने बताया कि राज्य के सभी आईसोलेशन केन्द्रों में मेडिसन, एनेस्थिसिया, रेडियोलॉजी, माइक्रोलॉजी और ईएनटी के माहिर डॉक्टर मौजूद हैं। इनके साथ-साथ पंजाब सरकार द्वारा अपने डॉक्टरों और पैरा-मेडिकल की अस्थाई तैनाती भी की गई है।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मरीज़ों को दाखि़ल करवाने से लेकर और छुट्टी देने के उपरांत घर छोड़ने तक का इंतज़ाम पंजाब सरकार द्वारा किया जाता है और जिन मरीज़ों के टेस्ट हो गए हैं, उनकी रिपोर्ट आने के उपरांत इलाज मुहैया करवाया जाता है। अब तक 7355 व्यक्तियों के टेस्टों में से 6769 की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई और 251 मामलों की पुष्टि हुई है जबकि 335 मामलों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। 49 लोगों को स्वस्थ्य होने पर घर भेजा जा चुका है और 16 मरीज़ों की मौत हो चुकी है।
The post ज्ञान सागर से 8 मरीज़ों को मिली छुट्टी appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3eI00Ac
via Latest News in Hindi
0 Comments