मोहाली में अब तक 684 लोग गिरफ्तार, 975 वाहन जब्त
मोहाली, 21 अप्रैल (निस)
मोहाली में अलग-अलग स्थानों पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर अब तक पुलिस 498 मामले दर्ज कर चुकी है।
इसी के तहत 684 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मंगलवार को भी मोहाली पुलिस ने 68 लोगों को हिरासत में लिया और उसके बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया।
यह सभी लॉकडाउन का उल्लंघन करते पाए गए थे। मंगलवार को मोहाली पुलिस की ओर से 17 वाहन जब्त किए गए थे। इन वाहनों को जब्त करने पर इम्पाउंड व्हीकल का आंकड़ा 975 के करीब पहुंच गया है।
मोहाली एसपी ट्रैफिक केसर सिंह ने बताया कि लॉकडाउन उल्लंघन करने वालों को पंजाब पुलिस एक्ट की धारा 65 के तहत हिरासत में लिया गया था। इन सबको कानूनी कार्रवाई के बाद चेतावनी देकर छोड़
दिया गया।
The post मोहाली में अब तक 684 लोग गिरफ्तार, 975 वाहन जब्त appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3cHdfzv
via Latest News in Hindi
0 Comments