नयी दिल्ली (एजेंसी) : देश के 7 शीर्ष भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) ने बृहस्पतिवार को ऐलान किया कि वे 2020 में टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग का बहिष्कार करेंगे क्योंकि वे इस प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर संतुष्ट नहीं हैं। इन 7 संस्थानों में आईआईटी बंबई, दिल्ली, गुवाहाटी, कानपुर, खड़गपुर, मद्रास और आईआईटी रुड़की हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘अगर टाइम्स हायर एजुकेशन उन्हें रैंकिंग प्रक्रिया में मानकों तथा पारदर्शिता को लेकर संतुष्ट कर पाया तो वे अगले साल फैसले पर पुनर्विचार करेंगे।’

The post टाइम्स रैंकिंग को 7 आईआईटी का इनकार appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3et6UcI
via Latest News in Hindi

0 Comments