चमगादड़ में 6 नये विषाणुओं का चला पता
वाशिंगटन :
वैज्ञानिकों ने म्यामांर में चमगादड़ों में 6 नये कोरोना विषाणुओं की खोज की है। दुनिया में यह पहली बार है जब कहीं ये विषाणु मिले हैं। स्मिथसोनियंस नेशनल जू और अमेरिका स्थित कंजर्वेशन बॉयलॉजी इंस्टिट्यूट के अनुसंधानकर्ताओं का यह अनुसंधान मानव स्वास्थ्य के प्रति जोखिम को बेहतर रूप से समझने में सहायता करेगा। अनुसंधानकर्ताओं ने मई 2016 से अगस्त 2018 तक चमगादड़ों की लार और मल के 750 से अधिक नमूने लिए। विशेषज्ञों का अनुमान है कि चमगादड़ों में हजारों तरह के कोरोना वायरस होते हैं जिनमें से अनेक की अभी खोज होनी बाकी है।
The post चमगादड़ में 6 नये विषाणुओं का चला पता appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2REZUzF
via Latest News in Hindi
0 Comments