एक हफ्ते में 4,250 करोड़ का आयकर रिफंड भेजा
नयी दिल्ली, 15 अप्रैल (एजेंसी)
आयकर विभाग ने एक सप्ताह में ही 10.2 लाख करदाताओं को कुल मिलाकर 4,250 करोड़ रुपये का रिफंड जारी कर दिया। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सीबीडीटी ने 14 अप्रैल, 2020 तक 10.2 लाख आयकरदाताओं को 4,250 करोड़ रुपये का रिफंड जारी कर दिया। इस सप्ताह करीब 1.75 लाख और करदाताओं को रिफंड भेजा जा रहा है। बोर्ड ने कहा कि यह रिफंड 5 से 7 कार्यदिवसों में आयकरदाताओं के खातों में डाल दिया जाएगा। विभाग ने कहा है कि करीब 1.74 लाख मामलों में करदाताओं को भेजे गये ई-मेल पर उनके जवाब का इंतजार है।
The post एक हफ्ते में 4,250 करोड़ का आयकर रिफंड भेजा appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/34CsiaS
via Latest News in Hindi
0 Comments