बीबीएन (निस) : नालागढ़ में कोरोना पॉजिटिव के तीन मामले आने के बाद जमात के अन्य 43 लोगों को क्वारंटाइन केंद्र लेबर हॉस्टल से शिफ्ट करके इन्हें नालागढ़ महाविद्यालय में अलग-अलग कमरों में रख दिया गया है। जमात में आए 46 लोगों में से 3 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिन्हें तुरंत ही रविवार तड़के 3.30 बजे शिमला भेज दिया गया। कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद संक्रमण से बचने की सूरत में प्रशासन द्वारा यह कदम उठाया गया है। प्रशासन का कहना है कि नालागढ़-रामशहर मार्ग पर बने क्वारंटाइन केंद्र श्रमिक छात्रावास में 88 लोगों को रखा गया था, जिसमें से 46 यहां से अलग कर दिए गए हैं। यहां बचे हुए शेष 42 लोगों के भी सैंपल लिए जाएंगे। तहसीलदार नालागढ़ ऋषभ शर्मा ने यह जानकारी दी। इस बीच एक शख्स ने क्वारंटाइन केंद्र से भागने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी यह कोशिश पुलिस ने नाकाम कर दी।

The post 43 जमाती क्वारंटाइन केंद्र से कालेज में शिफ्ट appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/39QcL88
via Latest News in Hindi

0 Comments